विकास के स्तर के आधार पर अर्थव्यवस्था विकास के स्तर के आधार पर अर्थव्यवस्था को दो भागों में बांट सकते हैं- 1. विकसित अर्थव्यवस्था 2. विकासशील अर्थव्यवस्था विकसित अर्थव्यवस्था विकसित अर्थव्यवस्था से तात्पर्य ऐसी अर्थव्यवस्था से है जो अपने साधनों का कुशलतम उपयोग करती है, जिनकी प्रति व्यक्ति आय तथा रहन-सहन का स्तर काफी ऊंचा होता है। संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, जापान, फ्रांस आदि देशों की अर्थव्यवस्थाएँ इसी श्रेणी में शामिल की जाती है। इन अर्थव्यवस्थाओं की मुख्य विशेषताओं में ऊंची प्रति व्यक्ति आय, पूंजी निर्माण की ऊंची दर, शहरी जनसंख्या का अधिक अनुपात, विकसित आधार-भूत संरचना, उच्च तकनीक का प्रयोग, व्यवसायिक ढांचे में उद्योग व सेवा की प्रधानता आदि प्रमुख है। विकासशील अर्थव्यवस्था विकासशील अर्थव्यवस्था को कुछ अर्थशास्त्री अल्प विकसित, पिछड़ी तथा निर्धन अर्थव्यवस्थाएँ भी कहते हैं, किंतु इन नामों में विकासशील शब्द ही अधिक उपयुक्त प्रतीत होता है। विकासशील अर्थव्यवस्था से तात्पर्य ऐसी अर्थव्यवस्था से है जिसने ...
Covering Many Topics to Increase Your Knowledge. This Blog Help you for Competition Exams, Participate in Debates and Finally Boost Your Level of Learning.