सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

general assembly functions लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा sanyukt rashtra sangh mahasabha

संयुक्त राष्ट्र संघ के कुल 6 अंग हैं, जिनमें से एक का नाम है महासभा। इसको साधारण सभा भी कहा जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ 24 अक्टूबर 1945 से विधिवत रूप में अस्तित्व में आया। संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 प्रमुख अंग निम्नलिखित हैं- महासभा/साधारण सभा सुरक्षा परिषद सचिवालय न्यास परिषद आर्थिक और सामाजिक परिषद अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय महासभा या साधारण सभा संयुक्त राष्ट्र संघ का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसे संयुक्त राष्ट्र संघ की व्यवस्थापिका सभा कहा जाता है। सीनेटर वेण्डन बर्ग ने इसे विश्व की लघु संसद की संज्ञा दी है। शूमाँ ने इसे संसार की नागरिक सभा कहा है। डेविड कुशमैन के अनुसार साधारण सभा संयुक्त राष्ट्र संघ का केंद्रीय प्रमुख अंग है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह एक राजनीतिक मंच के रूप में सामने आया है। संयुक्त राष्ट्र संघ की साधारण सभा महासभा का संगठन  महासभा में सभी देशों को, जो सदस्य हैं, समानता के आधार पर प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है, प्रत्येक देश को बिना किसी भेदभाव के एक मत देने का अधिकार दिया गया है, यद्यपि वह अपने 5 प्रतिनिधि (पांच वैकल्पिक प्रतिनिधियों) सहित भेज स...